तीन शातिर चोरों को चोरी की 8 रिक्शा बैट्री के साथ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजीव कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने टोटों की विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी बैटरी को बेचने के लिए ले जा रहे अभियुक्त को पाताल पुरी मठ के पास नवापुरा से गिरफ्तार किया। कब्जे से ई-रिक्शा की कुल 8 बैट्री (कीमती लगभग ₹120000) बरामद की गई।