पत्रकारों-दर्शनार्थियों से अभद्रता ADCP वीरेंद्र कुमार हटे, ममता को चार्ज
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पत्रकारों और दर्शनार्थियों से अभद्रता करने वाले ADCP वीरेंद्र कुमार पर कार्रवाई की गाज गिरी है। पीपीएस अफसर वीरेंद्र कुमार को कमिश्नरेट मुख्यालय से सबद्ध कर दिया है। अपर आयुक्त महिला अपराध ममता रानी चौधरी को काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।