परसिया: इकलेहरा में महिला समूह को आबंटित दुकान पुरुष चला रहा, शिकायत पर आपूर्ति अधिकारी जांच को पहुंचे
ग्राम पंचायत इकलेहरा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक संचालित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान को लेकर शिकायत की गई। शिकायत में कहा गया कि इस राशन दुकान का संचालन महिला स्व सहायता समूह को करना है। लेकिन महिलाओं की जगह पुरुष इसका संचालन कर रहा है। गुरुवार को पंाच बजे जांच के लिए सहायक आपूर्ती अधिकारी पहंुचे।