मंझनपुर: भोला चौराहा के पास ट्रैक्टर को देख युवक बाइक से कूदा, दो साथी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के नई बस्ती अफजलपुर सातों से तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भोला चौराहा मार्केट करने निकले थे, लेकिन रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देख हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।