टीकमगढ़: धजरई में शराब के नशे में बेटे ने मां के साथ की मारपीट, आरोपी युवक के साथ मामला दर्ज
टीकमगढ़ जिले के धजरई में एक महिला के साथ मारपीट हुई है। घायल महिला का नाम रामश्री लोधी निवासी धजरई बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसका पुत्र मुन्नू शराब पीकर आया। महिला ने बेटे को शराब पीने से मना किया तो उसने महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे महिला घायल हो गई।