लोहरदगा: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कदाचार मुक्त आयोजन सुनिश्चित करने का उपायुक्त ने दिया आदेश
झारखण्ड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा सीधी भर्ती प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।