तुरकौलिया: नेपाल में आग से झुलसे तुरकौलिया कलवारी टोला के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार को हुई मौत
एक सप्ताह पूर्व नेपाल में आग से झुलसे तुरकौलिया कलवारी टोला के एक 37 वर्षीय व्यति की इलाज के दौरान गुरुवार 2 बजे मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल लेकर गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कलवारी टोला के 37 वर्षीय भुट्टा राय के रूप में हुई है। जो नेपाल के टायर कम्पनी में मजदूरी करता था।