तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने महनवा बाजार से 2.5 लीटर विदेशी और 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
तुरकौलिया पुलिस महनवा बाजार से गुरुवार को ढाई लीटर विदेशी व 10 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर महनवा का जोखन बैठा है। जिसके पास रखे झोला से नेपाल निर्मित विदेशी व बाल्टी में रखा देशी शराब बरामद हुआ। मामले के उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।