तुरकौलिया: तुरकौलिया स्कूल चौक के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत
तुरकौलिया स्कूल चौक के पास मंगलवार रात अज्ञात बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंगलवार रात 10 बजे बताया कि मृतक की पहचान परशुरामपुर निवासी उमेश तिवारी के रूप में हुई है। वे मोतिहारी कोर्ट से घर आ रहे थे,तभी स्कूल चौक के पास अरेराज के तरफ से आ रहे बाईक चालक ने ठोकर मार दी।उन्हे इलाज के लिए शहर ले जाया गया था।