तुरकौलिया: रघुनाथपुर थाना के हाजत में कैदी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में एसपी ने चौकीदार को किया निलंबित
रघुनाथपुर थाना के हाजत में रविवार रात कैदी द्वारा खुदकुशी मामले में एसपी ने चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीएसपी जितेश कुमार पांडेय सौमवार 7 बजे बताई। निलंबित चौकीदार आलोक कुमार की हाजत के बाहर ड्यूटी थी। घटना के समय वह गायब था। पुलिस रघुनाथपुर से मुन्ना साह को गिरफ्तार कर हाजत में लाई। जिसके बाद मुन्ना साह मफलर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली ।