तुरकौलिया: पिपरिया मोड़ से पुलिस ने 60 लीटर चुलाई के साथ स्कूटी बरामद की, 3 पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपरिया मोड़ से पुलिस मंगलवार को 60 लीटर चुलाई शराब के साथ स्कूटी बरामद की व तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने दो बजे बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को देख स्कूटी सवार तीन लोग स्कूटी छोड़ कर भाग गए। जांच के दौरान 60 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। वही तीन पियक्कड़ बड़हड़वा से गिरफ्तार हुए जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजी।