तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर और एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर सहित एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर सोमवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 3 बजे बताया कि बिजुलपुर टॉवर चौक के पास बँसवारी से पुलिस 25 लीटर चुलाई शराब के साथ रंजीत राम को गिरफ्तार की है। जबकि खिरवा बाजार से शराब के नशे में सुगौली थाना क्षेत्र के करमौनी निवासी शहजाद आलम को गिरफ्तार की है।