बांका: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर उत्तरी वार्ने पंचायत में कार्यक्रम आयोजित
Banka, Banka | Nov 22, 2024 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे चांदन के ग्राम पंचायत उत्तरी वार्ने पंचायत सरकार भवन में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।कार्यक्रम स्थल पर कुल 15 विभागों के स्टाल लगाये गये थे। ग्रामीणों द्वारा स्टाल पर जाकर योजनाओं की जानकारी लिया गया। कार्यक्रम में कुल 817 आवेदन जमा हुए।