बांका: परमानंदपुर पंचायत के एक गांव से शादी के लिए युवती का अपहरण, परिजनों ने थाने में एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
Banka, Banka | Nov 22, 2024 परमानंदपुर पंचायत के एक गांव से शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा पहले तो काफी खोजबीन की गई। किंतु जब युवती का कोई सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित परिजन शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थाना पहुंचकर एक युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।