गिधौर: मौरा गांव के 15 वर्षीय रंजन कुमार की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल
Gidhaur, Jamui | Aug 20, 2026 गिद्धौर प्रखंड के मौरा गांव निवासी इंद्रदेव यादव के 15 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को 5 बजे बताया कि रंजन गरीब परिवार से था और घर का इकलौता बेटा था। बताया गया कि रंजन की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी।