Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image
image
image
image

#बलरामपुर! #उतरौला_का_अहिरौला_कांड: सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी... #उतरौला (#बलरामपुर)। #समाजवादी_पार्टी के प्रदेश सचिव करुणाकांत मौर्य के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अहिरौला पहुंचकर चर्चित अहिरौला कांड के मृतक धनराज मौर्य के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की मां पार्वती देवी को समाजवादी पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा तथा न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिजनों से बातचीत के दौरान करुणाकांत मौर्य ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर पिछड़े वर्गों, विशेषकर मौर्य समाज के लोगों के साथ कथित उत्पीड़न, भेदभाव और दुर्व्यवहार के मामलों में संवेदनशीलता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। करुणाकांत मौर्य ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि मौर्य समाज से जुड़े होने के बावजूद समाज के लोगों के साथ कथित अन्याय और उत्पीड़न के मामलों में अपेक्षित पहल दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में मौर्य समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्याप्त सम्मान एवं अवसर नहीं मिल रहे हैं तथा पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और आरक्षण व्यवस्था की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। जौहर विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संस्थानों को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है, जिसका पार्टी विरोध करती रहेगी। करुणाकांत मौर्य ने धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की कथित चोरी और अनियमितताओं के मामलों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिवक्ता आकाश मौर्य, नरसिंह पाल यादव, रामदयाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, दीपक मौर्य, विजय मौर्य, विनय मौर्य, रिंकू यादव, देवानंद मौर्य सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #balrampur #Utraula #samajwadiparty

Balrampur, Balrampur | Jul 18, 2026

MORE NEWS

#नेपाल ने #घाघरा में छोड़ा 2.12 लाख क्यूसेक पानी:गोंडा में 24 घंटे में 18 सेमी घटा जलस्तर...
#गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल लगातार पानी छोड़ रहा है बीते 12 घंटे में गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से कुल 2 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस बीच, पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर कम हुआ है, जबकि पानी छोड़े जाने के बाद इसके बढ़ने की आशंका है। बाढ़ खंड विभाग अलर्ट पर है। शनिवार सुबह 9:30 बजे गिरजा बैराज से 95,457 क्यूसेक, शारदा बैराज से 14,295 क्यूसेक और सरयू बैराज से 1,101 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
कुल मिलाकर, आज सुबह 1,10,853 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले, शुक्रवार रात 10:00 बजे घाघरा नदी में 1,01,694 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। घाघरा नदी के लगातार बढ़ते और घटते जलस्तर के कारण तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढेमवाघाट मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। लोग जान जोखिम में डाल करके जा रहे थे लेकिन अब यहां पर नाव चल गया है तो फ्री में नहीं बल्कि किराए लेकर के लोगों को लेकर के आ जा रहे हैं।
लोग नावों का सहारा लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति व्यक्ति 30 से 50 रुपये किराया देना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक निःशुल्क नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। गोंडा आपदा विभाग तटीय इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर नदी के बढ़ते जलस्तर और जीव-जंतुओं से बचाव के प्रति लोगों को सचेत कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी इन क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की जांच और इलाज कर रही हैं। नदी के लगातार कटान से फसलें और जमीनें भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे तटीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

#नेपाल ने #घाघरा में छोड़ा 2.12 लाख क्यूसेक पानी:गोंडा में 24 घंटे में 18 सेमी घटा जलस्तर... #गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल लगातार पानी छोड़ रहा है बीते 12 घंटे में गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से कुल 2 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस बीच, पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर कम हुआ है, जबकि पानी छोड़े जाने के बाद इसके बढ़ने की आशंका है। बाढ़ खंड विभाग अलर्ट पर है। शनिवार सुबह 9:30 बजे गिरजा बैराज से 95,457 क्यूसेक, शारदा बैराज से 14,295 क्यूसेक और सरयू बैराज से 1,101 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कुल मिलाकर, आज सुबह 1,10,853 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले, शुक्रवार रात 10:00 बजे घाघरा नदी में 1,01,694 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। घाघरा नदी के लगातार बढ़ते और घटते जलस्तर के कारण तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढेमवाघाट मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। लोग जान जोखिम में डाल करके जा रहे थे लेकिन अब यहां पर नाव चल गया है तो फ्री में नहीं बल्कि किराए लेकर के लोगों को लेकर के आ जा रहे हैं। लोग नावों का सहारा लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति व्यक्ति 30 से 50 रुपये किराया देना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक निःशुल्क नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। गोंडा आपदा विभाग तटीय इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर नदी के बढ़ते जलस्तर और जीव-जंतुओं से बचाव के प्रति लोगों को सचेत कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी इन क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की जांच और इलाज कर रही हैं। नदी के लगातार कटान से फसलें और जमीनें भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे तटीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

Balrampur, Balrampur | Jul 18, 2026

13 साल बच्चे के बेबाक अंदाज ने जीत लिया दिल, तुरन्त काम करवाने को मजबूर हो गए डीएम 
लखीमपुर। गोटैय्याबाग में रहने वाला एक 8वीं का छात्र शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचा। उसके घर पर चाचा चाची ने ताला डाल रखा है। मां लोगों के घरों में काम करती है। बच्चे ने बेबाक अंदाज में डीएम से कहा कि उसके घर का ताला खुलवाया जाए। डीएम ने कोतवाल से कहा कि बच्चे का काम देख लो। बच्चे ने तुंरत जवाब दिया, दिखवा नहीं, कहिए ताला खुलवा दे। सुनिए पूरा वीडियो 
कमेंट करके जरूर बताना कैसा लगा

#BreakingNews #news #UttarPradeshnews #trendingreel #facebookreels #nonfollowers #facebookvideo #FacebookPege #hilights #Balrampur #Utraula # #gonda #gondanews #siddharthnagarup55

13 साल बच्चे के बेबाक अंदाज ने जीत लिया दिल, तुरन्त काम करवाने को मजबूर हो गए डीएम लखीमपुर। गोटैय्याबाग में रहने वाला एक 8वीं का छात्र शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचा। उसके घर पर चाचा चाची ने ताला डाल रखा है। मां लोगों के घरों में काम करती है। बच्चे ने बेबाक अंदाज में डीएम से कहा कि उसके घर का ताला खुलवाया जाए। डीएम ने कोतवाल से कहा कि बच्चे का काम देख लो। बच्चे ने तुंरत जवाब दिया, दिखवा नहीं, कहिए ताला खुलवा दे। सुनिए पूरा वीडियो कमेंट करके जरूर बताना कैसा लगा #BreakingNews #news #UttarPradeshnews #trendingreel #facebookreels #nonfollowers #facebookvideo #FacebookPege #hilights #Balrampur #Utraula # #gonda #gondanews #siddharthnagarup55

Balrampur, Balrampur | Jul 18, 2026

#बलरामपुर! #ज़दरान_हेल्प_फाउंडेशन ने NEET उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान...
#बलरामपुर। ज़दरान हेल्प फाउंडेशन की ओर से समाजसेवी ज़ाहिद ज़दरान के नेतृत्व में क्षेत्र के तीन मेधावी विद्यार्थियों—लरैब खान, फ़ाज़िल फ़ारूक़ी एवं शिवम यादव—को NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और सफलता का सम्मान करते हुए अन्य युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. यासिर खान, एसएसआई शिव कुमार, अल्ताफ़ क़ाज़ी, मिसाबुल, तस्लीम खान, एहतिशाम खान, अरबाज खान, अनिल यादव, अज़ीम रेहान ज़दरान तथा जमालुद्दीन खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

इस अवसर पर ज़दरान हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक ज़ाहिद ज़दरान ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही तीनों सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया गया कि वे उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे तथा अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

#balrampur #Utraula

#बलरामपुर! #ज़दरान_हेल्प_फाउंडेशन ने NEET उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान... #बलरामपुर। ज़दरान हेल्प फाउंडेशन की ओर से समाजसेवी ज़ाहिद ज़दरान के नेतृत्व में क्षेत्र के तीन मेधावी विद्यार्थियों—लरैब खान, फ़ाज़िल फ़ारूक़ी एवं शिवम यादव—को NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और सफलता का सम्मान करते हुए अन्य युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. यासिर खान, एसएसआई शिव कुमार, अल्ताफ़ क़ाज़ी, मिसाबुल, तस्लीम खान, एहतिशाम खान, अरबाज खान, अनिल यादव, अज़ीम रेहान ज़दरान तथा जमालुद्दीन खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर ज़दरान हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक ज़ाहिद ज़दरान ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही तीनों सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया गया कि वे उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे तथा अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। #balrampur #Utraula

Balrampur, Balrampur | Jul 18, 2026

#बलरामपुर ! फिर उफनाए पहाड़ी नाले, कई गांव में घुसा हिमालय की तलहटी का पानी।

#बलरामपुर ! हिमालय की तलहटी से आने वाले पहाड़ी नाले का पानी एक बार फिर इटैहिया गांव में घुस गया। प्राथमिक विद्यालय परिसर जलमग्न हो गया है और संपर्क मार्ग पर करीब 3 फीट पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन ठप है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि हेंगहा पहाड़ी नाले की आधी-अधूरी सफाई और कथित अतिक्रमण के कारण हर बारिश में गांव जलमग्न हो जाता है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अस्थायी बांध तो बना, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने नाले की संपूर्ण सफाई, अतिक्रमण हटाने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है।

#Balrampur #बलरामपुर #HarraiyaSatgharwa #इटैहिया #Banghusri #Flood #FloodNews #WaterLogging #Monsoon #SchoolFlooded #UPNews #BreakingNews #GroundReport #HindiNews #RuralIndia #DistrictAdministration #HimalayanFoothills #PublicIssue #UPNewsBalrampur

#बलरामपुर ! फिर उफनाए पहाड़ी नाले, कई गांव में घुसा हिमालय की तलहटी का पानी। #बलरामपुर ! हिमालय की तलहटी से आने वाले पहाड़ी नाले का पानी एक बार फिर इटैहिया गांव में घुस गया। प्राथमिक विद्यालय परिसर जलमग्न हो गया है और संपर्क मार्ग पर करीब 3 फीट पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन ठप है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हेंगहा पहाड़ी नाले की आधी-अधूरी सफाई और कथित अतिक्रमण के कारण हर बारिश में गांव जलमग्न हो जाता है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अस्थायी बांध तो बना, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका। ग्रामीणों ने नाले की संपूर्ण सफाई, अतिक्रमण हटाने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। #Balrampur #बलरामपुर #HarraiyaSatgharwa #इटैहिया #Banghusri #Flood #FloodNews #WaterLogging #Monsoon #SchoolFlooded #UPNews #BreakingNews #GroundReport #HindiNews #RuralIndia #DistrictAdministration #HimalayanFoothills #PublicIssue #UPNewsBalrampur

Balrampur, Balrampur | Jul 18, 2026