#बलरामपुर ! फिर उफनाए पहाड़ी नाले, कई गांव में घुसा हिमालय की तलहटी का पानी।
#बलरामपुर ! हिमालय की तलहटी से आने वाले पहाड़ी नाले का पानी एक बार फिर इटैहिया गांव में घुस गया। प्राथमिक विद्यालय परिसर जलमग्न हो गया है और संपर्क मार्ग पर करीब 3 फीट पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन ठप है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि हेंगहा पहाड़ी नाले की आधी-अधूरी सफाई और कथित अतिक्रमण के कारण हर बारिश में गांव जलमग्न हो जाता है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अस्थायी बांध तो बना, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने नाले की संपूर्ण सफाई, अतिक्रमण हटाने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है।
#Balrampur #बलरामपुर #HarraiyaSatgharwa #इटैहिया #Banghusri #Flood #FloodNews #WaterLogging #Monsoon #SchoolFlooded #UPNews #BreakingNews #GroundReport #HindiNews #RuralIndia #DistrictAdministration #HimalayanFoothills #PublicIssue #UPNewsBalrampur