बलरामपुर: लखाही गांव में 7 साल के मासूम को शौचालय में बंद कर युवकों ने बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है जहां पर लखाही गाँव में कुछ युवकों ने 7 साल के एक मासूम बच्चे शर्फुद्दीन को न सिर्फ शौचालय में बंद कर दिया बल्कि उसे उसके मुंह में टेप लगाया और केबल से बांध कर बेरहमी से ईंटों और केबल से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों ने बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया।