बलरामपुर: कोतवाली नगर में अपर पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम को लेकर की पीस कमेटी की बैठक
रविवार शाम 6:00 बजे कोतवाली नगर में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे द्वारा मुहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक धर्म गुरुओं एवं ताजियादारों ने भाग लिया। लोगों से भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई, अफवाहों से बचने की सलाह दी गई।