बलरामपुर: कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष ने रेहरा बाजार में महिला संगठन सृजन को लेकर की बैठक
रविवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रेहरा बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष आरिफा बेकल उत्साही एवं महामंत्री विनय मिश्रा द्वारा महिला संगठन सृजन को लेकर महिलाओं के साथ गांव में बैठक की गई। समानता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के बारे में महिलाओं को बताते हुए उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास किया गया।