बलरामपुर: गुप्ता लॉज में पुलिस ने की छापेमारी, वीडियो हुआ वायरल
रविवार सुबह 8 बजे से ही गुप्ता लाज बलरामपुर में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा छापेमारी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोगों द्वारा अनैतिक कार्य के कारण छापा डालने का कयास लगाया जा रहा है। कोतवाली नगर प्रभारी के अनुसार बिना पहचान पत्र के लाज में एक ही परिवार के दो लोग रुके हुए थे जिन्हें माफी नामा लिखा कर जाने दिया गया है एवं अन्य जांच की जा रही है।