बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 2 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पारिवारिक विवाद पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें दो पत्रावलिया धर्म प्रकाश बनाम विकास निवासी थाना त्रिलोकपुर, खुशबू बनाम नन्दकिशोर निवासी थाना को0नगर, दोनों पत्रावलियों का सफल निस्तारण संभव हुआ, परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी एवं अन्य परिजनों के मध्य सुलह समझौता कराया गया।