एडीजी (ट्रेनिंग) राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में संपर्क सभा कर जवानों की समस्याएं सुनीं और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी में संगठित अपराध, मादक पदार्थ तस्करी व गैंगवार अपराध को लेकर चर्चा की।