नशे के लिए पिता ने पैसे देने से किया इनकार तो हैवान बना बेटा, आधी रात कुदाल से हमला कर पिता की हत्या..
#समस्तीपुर में सूखे नशे के सेवन करने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने अपने ही पिता की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी।घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 की है। मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका बेटा मोहम्मद अरमान सूखे नशे का आदी था। सुबह उसने पिता से नशे के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे अरमान नशे की हालत में घर पहुंचा और पिता से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा।विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रखी कुदाल उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। कुदाल के वार से मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। #NewsUpdate #samastipur #SamastipurNews