मंडला: मां की बगिया योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, ट्रैक्टर में पौधे लेकर पहुंचे लोग
Mandla, Mandla | Apr 7, 2026 कलेक्टर के पास पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मंडला में संचालित मां की बगिया योजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, जनपद सदस्य हरेन्द्र मसराम मंगलवार को एक बजे ट्रैक्टर से जनसुनवाई पहुंचे और कलेक्टर को जांच आवेदन सौंपा। उन्होंने योजना में पौधों, सीमेंट पोल, तार खरीदी सहित कई मदों में लाखों रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगाया।