कटनी ब्रेकिंग: पुरानी कचहरी के हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासा, चांदी का मुकुट बरामद
कटनी एंकर पुरानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में 28 अगस्त को हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद करते हुए चोरी करने वाले आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
मंदिर के पुजारी के परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मंदिर की खिड़की की जाली टूटी हुई है और हनुमान जी का चांदी का मुकुट गायब है। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 950/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
Huzur, Bhopal | Sep 3, 2026