हरदा जिला मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष किसी मामले की सुनवाई के लिए न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर के अंदर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। विवाद के चलते न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
Huzur, Bhopal | Sep 3, 2026