हरदा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
हरदा। जिला मुख्यालय के डबल फाटक क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी में आज बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध शुरू कर दिया।