चरखी दादरी: कांग्रेस की हालत है खराब,आपसी कलह से कांग्रेस पार्टी जल्द हो जाएगी खत्म-दिग्विजय चौटाला प्रधान महासचिव जेजेपी चरखी दादरी
चरखीदादरी जिले के गांव बीजना में आज JJP प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों की जनसभा को संबोधित किया और ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हालत खराब है पार्टी की आपसी कलह की वजह से कांग्रेस पार्टी जल्द खत्म हो जाएंगी। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा के साथ जेजेपी का गठबंधन मजबूत है।