चरखी दादरी: शहर में SKM के आह्वानपर 26 जनवरी को होनेवाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर छपार सहित विभिन्न गांवों में चलाया जनसम्पर्क अभियान
चरखीदादरी शहर में 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर आज गांव छपार, डोहकी,रासीवास,मानकावास,चरखी,भैरवी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया और ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। चरखी दादरी शहर के मेजबान चौक पर आगामी 26 जनवरी को 11 बजे एकत्रित होकर मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।