चरखी दादरी: आप कार्यकर्ताओं गांव कारी मेला सहित विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर 28 जनवरी की जींद रैली का दिया निमंत्रण
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला सचिव राकेश चंदवास की अगुवाई में जिले के गांव कारी मेला सहित विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए 28 जनवरी को जींद में आयोजित होने वाली रैली का निमंत्रण दिया और अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया।