रामगढ़ चौक: नूनगढ़ चेकपोस्ट पर तेतरहट पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात उल्लंघन पर काटे चालान, ₹4500 जुर्माना वसूला
नोनगढ़ चेक पोस्ट पर मंगलवार 8 बजे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें दर्जनों वाहन के कागजात, हेलमेट,सीट बेल्ट तथा डिक्की आदि की जांच पड़ताल की गई। जहां 4 वाहन का यातायात नियम में अनियमितता पाए जाने पर₹4 हजार 5 सौ रुपया जुर्माना भारित किया गया है।तेतरहाट थानाध्यक्ष ने बताया कि जमुई जिला और लखीसराय जिला के बीच बॉर्डर पर स्थित यह चेकपोस्ट अहम है।