सुहेला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन : महंगाई के खिलाफ हुंकार, नव कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह
बलौदाबाजार - सुहेला संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुहेला के अध्यक्ष भानुप्रताप वर्मा द्वारा सुहेला ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखने लायक रहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर एवं गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर कार्य करती रही है तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। इस दौरान कांग्रेसजनों ने सुहेला स्थित सौदामिनी पेट्रोल पंप में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल की कमी से आम जनता, किसान, मजदूर एवं वाहन चालक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने जनहित में पेट्रोल-डीजल के दाम तत्काल कम करने की मांग की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे