दमयंती नगर: जोरतला में आंधी-तूफान से तबाही, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
दमोह आज सोमवार शाम 5 बजे चले तेज आंधी तूफान के बीच दमोह इमलिया मार्ग पर जोरतला में एक पेड़ टूटकर मुख्य मार्ग पर गिर गया। घटना से मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से जाम के हालत निर्मित हो गए। इस बीच एक एम्बुलेंस भी फंसी नजर आई। जहां मुख्य मार्ग पर लिस्पिट का पेड़ टूटकर गिरने से निकलने में राहगीरों को खड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा।