दमयंती नगर: तेज हवाओं और झमाझम बारिश से जोरतला में समिति प्रबंधन की लापरवाही, 200 क्विंटल से अधिक अनाज भीगा
दमोह जनपद के जोरतला मे आज शनिवार शाम 5 बजे हुई तेज बारिश से 200 क्विंटल से अधिक गेहूं पानी में बुरी तरह भीग गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे। किसानों में समिति प्रबंधन पर बारिश होने के पूर्वानुमान के बाबजूद भी किसी भी तरह से खुले में रखे अनाज को बचाने के व्यापक प्रबंध नहीं किए। जिसके चलते खुले में पड़ा अनाज समिति प्रबंधन की लापरवाही की भेंट चढ़ गया।