दमयंती नगर: देवश्री नारद जयंती पर जबलपुर नाका स्थित निजी होटल में व्याख्यान और सम्मान समारोह संपन्न, बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे
दमोह विश्व संवाद केंद्र महाकौशल प्रांत द्वारा आदि पत्रकार देवश्री नारद जयंती के उपलक्ष्य में आज रविवार शाम 5 बजे से शहर के जबलपुर नाका स्थित निजी होटल में व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम ने की और मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र संयोजक प्रज्ञा प्रवाह विनय दीक्षित रहे।