दमयंती नगर: हिंडोरिया थाना क्षेत्र में चाचा ने भतीजी के साथ की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना थाना अंतर्गत शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच एक मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप के हालत निर्मित हो गए। घटना की जानकारी लगते ही हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।