दमयंती नगर: किशुन तलैया पर जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल शामिल हुए
दमोह आज गुरुवार दोपहर 1 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल दमोह पहुंचे। जहां उन्होंने किशुन तलैया में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 1 मई मजदूर दिवस पर आयोजित मजदूरों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने मजदूरों का सम्मान करते हुए जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही योजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।