बिजौलिया: बिजौलिया में मतदान शुरू
बिजौलिया मतदान बिजौलिया में मतदान शुरू बिजौलिया में नगर पालिका चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। 25 मतदान केंद्रों पर 106 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह से ही केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। महिलाओं ने भी उत्साह से मतदान किया। सुबह 10 बजे तक 28.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।