कुरावली: कुरावली क्षेत्र में 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत दो सगे भाई-बहन को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया
थाना कुरावली क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर पीआरवी 6813 की मदद से दो गुमशुदा बच्चे थाने पहुँचे। ये बच्चे मोहिनी और उनके भाई राघव हैं, जो कि बीरनी, थाना जसरथपुर, जिला एटा के रहने वाले है। पुलिस ने बच्चों की माँ, जयमाला पत्नी अन्नपाल सिंह को सकुशल ढूँढ निकाला और बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया।