केशकाल: कॉंग्रेस के धरना प्रदर्शन से डरकर 2 दिन पहले शुरू हुआ केशकाल की जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य: आमीन मेमन
रविवार को केशकाल में कॉंग्रेस ने प्रेसवार्ता कर PCC अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आमीन मेमन ने बताया कि केशकाल की जर्जर सड़क को लेकर कॉंग्रेस द्वारा 24 सितम्बर से धरना प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन धरना प्रदर्शन से डर कर दो दिन पूर्व ही केशकाल की जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है ।इसे साफ है कि सत्ता पर बैठी सरकार हमारे धरना प्रदर्शन से डर गई।