केशकाल: केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम और कांकेर सांसद भोजराज नाग पहुचे आलोर झाटीबन , किये माँ लिंगेश्वरी के दर्शन
आज बुधवार को आलोर झाटीबन की पहाड़ी गुफा मंदिर का द्वार मंदिर समिति के पुजारियों के द्वारा पूजा अर्चना कर खोला गया,जिसके बाद बड़ी संख्या में भक्त पहुचकर माता के दर्शन कर मन्नत मांग रहे है, वही केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम और कांकेर सांसद भोजराज नाग भी आलोर पहुचकर माता लिंगेश्वरी के दर्शन कर क्षेत्र में सुख शांति हेतु कामना की गई ।