केशकाल: मस्सूकोकोडा मांझापारा की महिला ने कीटनाशक का किया सेवन, उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में भर्ती
केशकाल क्षेत्र के ग्राम मस्सूकोकोडा माँझापारा निवासी रतनो बाई ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब परिजनों को उसके द्वारा कीटनाशक सेवन करने के जानकारी लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में लाकर भर्ती किया है। परिजनों ने बताया कि महिला के द्वारा चींटी मारने की दवा का सेवन किया गया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है ।