केशकाल: ग्राम बड़ेठेमली में तालाब में डूबने से 54 वर्षीय ग्रामीण की मौत, परिजनों ने फरसगांव थाने में दी सूचना
केशकाल क्षेत्र के ग्राम बड़ेठेमली के बंगामुण्डा तालाब से डूबने से गांव के ही 54 वर्षिय रामजन्म यादव पिता स्व दानु यादव की मौत हो गई।परिजनों द्वारा आज गुरुवार को फरसगांव थाने में आकर जानकारी दी गई हैघटना स्थल परिजनों ने बताया कि मृतक कल सुबह से घर से निकला था,जिसकी शव आज गांव के ही बंगामुण्डा तालाब में तैरता हुआ पाया गया।रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस मर्ग कायमकिया