गावां: क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाबूलाल मरांडी शोकाकुल परिवार से मिले, बंधाया ढांढस
Gawan, Giridih | May 18, 2026 गावां प्रखंड के नीमाडीह पंचायत अंतर्गत विष्णुटीकर नावाडीह में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी का क्षेत्र दौरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। दौरे के क्रम में उन्होंने नावाडीह निवासी स्वर्गीय बासदेव यादव के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।