अशोक नगर: वंदावन धाम कॉलोनी से युवक बिना बताए लापता, देहात थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
अशोकनगर। वंदावन धाम कॉलोनी निवासी शिवकुमार यादव का भाई रवि यादव घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी रवि का कोई पता नहीं चल सका। फरियादी शिवकुमार पुत्र ब्रखभान सिंह यादव, निवासी ग्राम रिजोदा हाल वंदावन धाम कॉलोनी अशोकनगर की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने गुरुवार रात करीब 8 बजे गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।