Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

*15 अगस्त को ऐतिहासिक गांधी मैदान में शान से लहराएगा तिरंगा* *जिला के प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन* *कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक* स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई एवं सभी कार्यों को समय से पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 9:00 बजे मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में माननीय जिला प्रभारी मंत्री सह माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय के द्वारा पूर्वी चंपारण जिला में विकास और प्रगति के कार्य सहित बड़े प्रोजेक्ट्स पर चल रहे कार्यों को रेखांकित करते हुए गांधी मैदान में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया जाएगा। माननीय मंत्री के द्वारा मुख्य मंच पर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्र के लोगों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान मैं झंडोत्तोलन को लेकर चल रही तैयारी को समय से पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं आम लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाए। महिलाओं के लिए अलग दीर्घा तथा पत्रकारगण को बैठने एवं संपूर्ण कार्यक्रम को कवरेज करने के लिए के लिए अलग व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर जिला स्तरीय पदाधिकारीगण द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी को निर्देश दिया गया कि महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं रंग रोगन सहित सभी जरूरी कार्यों को समय से पूर्ण करा लें। जिला स्तर पर झंडोत्तोलन के कार्यक्रम को निम्न रूप से निर्धारित किया गया है: गांधी मैदान में सुबह 9:00 बजे, समाहरणालय परिसर मोतिहारी में 9:45 बजे, अनुमंडल कार्यालय सदर के परिसर में 9:50 बजे, नगर निगम कार्यालय 10:05 बजे, गांधी संग्रहालय 10:15 बजे, जिला परिषद कार्यालय 10:25 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय 10:35 बजे, पुलिस केंद्र मोतिहारी 10:40 बजे एवं उसके पश्चात 11:05 पूर्वाह्न से महादलित टोलों में पदाधिकारी गण की उपस्थिति में उस टोला के बुजुर्ग महादलित व्यक्ति के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस बार महादलित टोलों में झंडोत्तोलन का कार्य महिलाओं के द्वारा कराए जाने का निर्देश प्राप्त है।। जिलाधिकारी के द्वारा सभी तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि 13 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल पूर्वाह्न 9:00 बजे किया जाएगा जिसमें सभी टुकड़ियां भाग लेंगी और सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बरसात के मौसम को देखते हुए गांधी मैदान में परेड वाले ट्रैक को ठीक करा देने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल मोतिहारी को दिया गया। गांधी मैदान की साफ सफाई सहित कलेक्ट्रेट परिसर एवं सभी महत्वपूर्ण पथों की साफ सफाई का निर्देश नगर निगम को दिया गया। मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में मंच निर्माण, रंग रोगन एवं बैरिकेडिंग के विषय में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल से जरूरी जानकारी प्राप्त की गई। उनके द्वारा बताया गया कि सभी कार्यों को समय से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस समारोह का लाइव प्रदर्शन/प्रसारण जिला के सोशल मीडिया,फेसबुक पेज , वेव कास्ट के माध्यम से कराने का निर्देश गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को दिन के 2:00 बजे से गांधी मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला प्रशासन और मीडिया की टीम आमने-सामने होगी। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी एवं उप समाहर्ता जिला नजारत को जरूरी निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को संध्या 5:00 बजे से महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के विषय में जिला शिक्षा पदाधिकारी से जरूरी जानकारी प्राप्त की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग में कुल 26 टीमों ने भाग लिया जिसमें 19 टीम का चयन किया गया है, जिनके द्वारा सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के को इसकी सूचना दे दी गई है। जिलाधिकारी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी को अलग से प्रतिनियुक्ति आदेश निकालने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त , अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ गांधी मैदान का भ्रमण कर वहां पर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया एवं इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा,अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) श्री शैलेन्द्र कुमार भारती,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो सिबगतुल्लाह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री दिलीप कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी,डीसीएलआर सदर, उप समाहर्ता नजारत, उप समाहर्ता सामान्य शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्काउट और गाइड के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

2 views | East Champaran, Bihar | Aug 12, 2026

MORE NEWS

*"वंदे मातरम" जय घोष के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा*

*तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोगों पूरे जोश के साथ  शिरकत कर आजादी के संघर्षों की याद ताजा कराई*

*तिरंगा यात्रा राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करेगी* - जिलाधिकारी

      संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में हर घर तिरंगा अभियान 2026 अंतर्गत आज जिला प्रशासन के सौजन्य से  समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई।
 तिरंगा यात्रा में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, विभिन्न संघ के प्रतिनिधि, चिकित्सक, संस्कृति कर्मी,व्यवसाई, शिक्षाकर्मी,खिलाड़ी, समाहरणालय कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। 
    तिरंगा यात्रा का प्रारंभ समाहरणालय परिसर से हुआ जहां पहले राष्ट्र गीत वंदे मातरम और उसके पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया गया। समाहरणालय परिसर में वंदे मातरम की परिकल्पना आधारित भव्य रंगोली भी बनाई गई थी जो आकर्षण का केंद्र बनी।
 तिरंगा यात्रा के प्रारंभ के समय जिलाधिकारी ने अपार जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन आज किया जा रहा है, वह वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में किया जा रहा है। आप सभी जानते हैं कि वंदे मातरम को भारत सरकार ने राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकृत की है। वंदे मातरम की रचना महान कवि और रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा 1875 में की गई थी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से देश के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा इस यात्रा को आयोजित किया गया है जिसमें समाज के सभी वर्गों का संपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रवाद की भावना से ओत-पोत व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित करनी भी है।
    तिरंगा यात्रा समाहरणालय से निकलकर मुख्य पथ होते हुए कचहरी चौक, राजा बाजार, बलुआ ओवरफ्लाई से होते हुए सदर अस्पताल,रेड क्रॉस, टाउन थाना से होते हुए गांधी संग्रहालय तक गई जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के समापन से पूर्व यात्रा में भाग लेने वाले सभी गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
   ज्ञातब्य है कि सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी तिरंगा यात्रा का आयोजन आज जिले भर में किया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #तिरंगा_यात्रा

*"वंदे मातरम" जय घोष के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा* *तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोगों पूरे जोश के साथ शिरकत कर आजादी के संघर्षों की याद ताजा कराई* *तिरंगा यात्रा राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करेगी* - जिलाधिकारी संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में हर घर तिरंगा अभियान 2026 अंतर्गत आज जिला प्रशासन के सौजन्य से समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, विभिन्न संघ के प्रतिनिधि, चिकित्सक, संस्कृति कर्मी,व्यवसाई, शिक्षाकर्मी,खिलाड़ी, समाहरणालय कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ समाहरणालय परिसर से हुआ जहां पहले राष्ट्र गीत वंदे मातरम और उसके पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया गया। समाहरणालय परिसर में वंदे मातरम की परिकल्पना आधारित भव्य रंगोली भी बनाई गई थी जो आकर्षण का केंद्र बनी। तिरंगा यात्रा के प्रारंभ के समय जिलाधिकारी ने अपार जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन आज किया जा रहा है, वह वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में किया जा रहा है। आप सभी जानते हैं कि वंदे मातरम को भारत सरकार ने राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकृत की है। वंदे मातरम की रचना महान कवि और रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा 1875 में की गई थी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से देश के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा इस यात्रा को आयोजित किया गया है जिसमें समाज के सभी वर्गों का संपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रवाद की भावना से ओत-पोत व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित करनी भी है। तिरंगा यात्रा समाहरणालय से निकलकर मुख्य पथ होते हुए कचहरी चौक, राजा बाजार, बलुआ ओवरफ्लाई से होते हुए सदर अस्पताल,रेड क्रॉस, टाउन थाना से होते हुए गांधी संग्रहालय तक गई जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के समापन से पूर्व यात्रा में भाग लेने वाले सभी गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। ज्ञातब्य है कि सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी तिरंगा यात्रा का आयोजन आज जिले भर में किया गया है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #तिरंगा_यात्रा

East Champaran, Bihar | Aug 12, 2026

आज दिनांक 12.08.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ढाका एवं थाना अध्यक्ष ढाका के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर ढाका-घोड़ासहन रोड स्थित विशंभरपुर गांव के नजदीक एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06G 9262) पर कालाबाजारी हेतु ले जा रहे लगभग 550 बैग GROW MORE कंपनी का यूरिया उर्वरक  जप्त किया गया। छापेमारी से पूर्व वाहन का चालक वहां छोड़कर फरार हो चुके थे। 
    उक्त उर्वरक ढाका के रास्ते घोड़ासहन और फिर वहां से नेपाल तस्करी करने की आशंका जताई जा रही है। 
     तत्काल जप्त वाहन को ढाका थाना में लाया गया है। जब्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त उर्वरक को जिम्मेनामा पर देने की कार्रवाई की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

आज दिनांक 12.08.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ढाका एवं थाना अध्यक्ष ढाका के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर ढाका-घोड़ासहन रोड स्थित विशंभरपुर गांव के नजदीक एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06G 9262) पर कालाबाजारी हेतु ले जा रहे लगभग 550 बैग GROW MORE कंपनी का यूरिया उर्वरक जप्त किया गया। छापेमारी से पूर्व वाहन का चालक वहां छोड़कर फरार हो चुके थे। उक्त उर्वरक ढाका के रास्ते घोड़ासहन और फिर वहां से नेपाल तस्करी करने की आशंका जताई जा रही है। तत्काल जप्त वाहन को ढाका थाना में लाया गया है। जब्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त उर्वरक को जिम्मेनामा पर देने की कार्रवाई की जाएगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Aug 12, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई स्क्रीनिंग 
-------------------------------------
मोतिहारी! जिला प्रशासन के तत्त्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2026 के अवसर पर होने वाले राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन  मंगलवार को स्क्रीनिंग के माध्यम से कर लिया गया। शहर के महात्मा गाँधी प्रेक्षागृह में विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विधालय एवं संस्थाओ के प्रतिभागियो ने राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। जहाॅ निर्णायक मंडल सदस्यों ने श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया। स्क्रीनिंग मे छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति व पारंपरिक लोककला से जुडे कई आकर्षक व मनोहारी प्रदर्शन किए।
 
निर्णायक मंडल सदस्यो में मुंशी सिंह काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. अरुण कुमार, वरीय संस्कृतिकर्मी संजय पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार सिन्हा,  एवं अभय अनंत शामिल थे।
  संचालन आदित्य मानस ने किया।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरि, समग्र शिक्षा के मीड़िया प्रभारी शकील अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।

       राष्ट्रगान के लिए चयनित टीमें गाॅधी मैदान, समाहरणालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस केंद्र, अनुमंडल कार्यालय सदर, जिला परिषद, गाॅधी संग्रहालय, नगर निगम कार्यालय आदि जगहो पर अपनी प्रस्तुति देंगी। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित टीमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संध्याकाल महात्मा गाॅधी प्रेक्षागृह में अपनी कला के विविध रंगो को बिखेरेंगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई स्क्रीनिंग ------------------------------------- मोतिहारी! जिला प्रशासन के तत्त्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2026 के अवसर पर होने वाले राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन मंगलवार को स्क्रीनिंग के माध्यम से कर लिया गया। शहर के महात्मा गाँधी प्रेक्षागृह में विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विधालय एवं संस्थाओ के प्रतिभागियो ने राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। जहाॅ निर्णायक मंडल सदस्यों ने श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया। स्क्रीनिंग मे छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति व पारंपरिक लोककला से जुडे कई आकर्षक व मनोहारी प्रदर्शन किए। निर्णायक मंडल सदस्यो में मुंशी सिंह काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. अरुण कुमार, वरीय संस्कृतिकर्मी संजय पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, एवं अभय अनंत शामिल थे। संचालन आदित्य मानस ने किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरि, समग्र शिक्षा के मीड़िया प्रभारी शकील अहमद सहित अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रगान के लिए चयनित टीमें गाॅधी मैदान, समाहरणालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस केंद्र, अनुमंडल कार्यालय सदर, जिला परिषद, गाॅधी संग्रहालय, नगर निगम कार्यालय आदि जगहो पर अपनी प्रस्तुति देंगी। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित टीमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संध्याकाल महात्मा गाॅधी प्रेक्षागृह में अपनी कला के विविध रंगो को बिखेरेंगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Aug 11, 2026

क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास एवं गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

समाहरणालय परिसर, पूर्वी चंपारण।
*दिनांक 11 अगस्त 2026*

आज दिनांक 11.08.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा गन्ना उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी-सह-अध्यक्ष श्री सौरभ सुमन यादव, क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली,  ईख पदाधिकारी, मोतिहारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली, श्री श्रीराम सिंह,   सहायक निदेशक, ईख विकास, मोतिहारी, श्री प्रागेंद्र गर्ग,  जिला अभियंता, जिला परिषद, मोतिहारी, महाप्रबंधक, श्री एस. आर. भारद्वाज, डी.जी.एम. (Cane) सुगौली, श्री विजय कुमार यादव, श्री पवन राज, श्री नागेंद्र कुमार, श्री राजकिशोर राय सदस्य सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान गन्ना किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गन्ना क्रय व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं पारदर्शी बनाने, किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करने, गन्ना क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने तथा किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

परिषद के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं, गन्ना आपूर्ति एवं क्रय व्यवस्था, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं सहित स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा इन समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में यह भी कहा गया कि गन्ना किसान, चीनी उद्योग एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ही क्षेत्र में गन्ना उद्योग को नई गति प्रदान की जा सकती है।इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सुगौली क्षेत्र में गन्ना उद्योग को मजबूत करना, किसानों की आय एवं सुविधाओं में वृद्धि करना तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देना रहा।

क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की बैठक को क्षेत्र के विकास एवं गन्ना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Cane Officer, Motihari

क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास एवं गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा। समाहरणालय परिसर, पूर्वी चंपारण। *दिनांक 11 अगस्त 2026* आज दिनांक 11.08.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा गन्ना उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी-सह-अध्यक्ष श्री सौरभ सुमन यादव, क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली, ईख पदाधिकारी, मोतिहारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली, श्री श्रीराम सिंह, सहायक निदेशक, ईख विकास, मोतिहारी, श्री प्रागेंद्र गर्ग, जिला अभियंता, जिला परिषद, मोतिहारी, महाप्रबंधक, श्री एस. आर. भारद्वाज, डी.जी.एम. (Cane) सुगौली, श्री विजय कुमार यादव, श्री पवन राज, श्री नागेंद्र कुमार, श्री राजकिशोर राय सदस्य सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान गन्ना किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गन्ना क्रय व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं पारदर्शी बनाने, किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करने, गन्ना क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने तथा किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। परिषद के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं, गन्ना आपूर्ति एवं क्रय व्यवस्था, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं सहित स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा इन समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि गन्ना किसान, चीनी उद्योग एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ही क्षेत्र में गन्ना उद्योग को नई गति प्रदान की जा सकती है।इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सुगौली क्षेत्र में गन्ना उद्योग को मजबूत करना, किसानों की आय एवं सुविधाओं में वृद्धि करना तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देना रहा। क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की बैठक को क्षेत्र के विकास एवं गन्ना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Cane Officer, Motihari

East Champaran, Bihar | Aug 11, 2026