स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई स्क्रीनिंग
-------------------------------------
मोतिहारी! जिला प्रशासन के तत्त्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2026 के अवसर पर होने वाले राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन मंगलवार को स्क्रीनिंग के माध्यम से कर लिया गया। शहर के महात्मा गाँधी प्रेक्षागृह में विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विधालय एवं संस्थाओ के प्रतिभागियो ने राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। जहाॅ निर्णायक मंडल सदस्यों ने श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया। स्क्रीनिंग मे छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति व पारंपरिक लोककला से जुडे कई आकर्षक व मनोहारी प्रदर्शन किए।
निर्णायक मंडल सदस्यो में मुंशी सिंह काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. अरुण कुमार, वरीय संस्कृतिकर्मी संजय पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, एवं अभय अनंत शामिल थे।
संचालन आदित्य मानस ने किया।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरि, समग्र शिक्षा के मीड़िया प्रभारी शकील अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
राष्ट्रगान के लिए चयनित टीमें गाॅधी मैदान, समाहरणालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस केंद्र, अनुमंडल कार्यालय सदर, जिला परिषद, गाॅधी संग्रहालय, नगर निगम कार्यालय आदि जगहो पर अपनी प्रस्तुति देंगी। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित टीमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संध्याकाल महात्मा गाॅधी प्रेक्षागृह में अपनी कला के विविध रंगो को बिखेरेंगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar