आज दिनांक 12.08.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ढाका एवं थाना अध्यक्ष ढाका के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर ढाका-घोड़ासहन रोड स्थित विशंभरपुर गांव के नजदीक एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06G 9262) पर कालाबाजारी हेतु ले जा रहे लगभग 550 बैग GROW MORE कंपनी का यूरिया उर्वरक जप्त किया गया। छापेमारी से पूर्व वाहन का चालक वहां छोड़कर फरार हो चुके थे।
उक्त उर्वरक ढाका के रास्ते घोड़ासहन और फिर वहां से नेपाल तस्करी करने की आशंका जताई जा रही है।
तत्काल जप्त वाहन को ढाका थाना में लाया गया है। जब्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त उर्वरक को जिम्मेनामा पर देने की कार्रवाई की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
2 views | East Champaran, Bihar | Aug 12, 2026