क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास एवं गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।
समाहरणालय परिसर, पूर्वी चंपारण।
*दिनांक 11 अगस्त 2026*
आज दिनांक 11.08.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा गन्ना उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी-सह-अध्यक्ष श्री सौरभ सुमन यादव, क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली, ईख पदाधिकारी, मोतिहारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली, श्री श्रीराम सिंह, सहायक निदेशक, ईख विकास, मोतिहारी, श्री प्रागेंद्र गर्ग, जिला अभियंता, जिला परिषद, मोतिहारी, महाप्रबंधक, श्री एस. आर. भारद्वाज, डी.जी.एम. (Cane) सुगौली, श्री विजय कुमार यादव, श्री पवन राज, श्री नागेंद्र कुमार, श्री राजकिशोर राय सदस्य सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान गन्ना किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गन्ना क्रय व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं पारदर्शी बनाने, किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करने, गन्ना क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने तथा किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।
परिषद के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं, गन्ना आपूर्ति एवं क्रय व्यवस्था, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं सहित स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा इन समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में यह भी कहा गया कि गन्ना किसान, चीनी उद्योग एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ही क्षेत्र में गन्ना उद्योग को नई गति प्रदान की जा सकती है।इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सुगौली क्षेत्र में गन्ना उद्योग को मजबूत करना, किसानों की आय एवं सुविधाओं में वृद्धि करना तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देना रहा।
क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की बैठक को क्षेत्र के विकास एवं गन्ना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Cane Officer, Motihari
1 views | East Champaran, Bihar | Aug 11, 2026